तीसरी थाना क्षेत्र के निमाडिह गांव में फुलवा देवी (40) पति भुनेश्वर यादव की मौत शनिवार की देर शाम संदेहास्पद स्थिति में हो गई है। जिसके बाद महिला के परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना के बाद तीसरी पुलिस महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए महिला के भाई भैरो लाल यादव ने बताया कि अक्सर ससुराल वालों द्वारा महिला को प्रताड़ित किया जाता था जिसके लिए कई बार पंचायत बैठकर समझोता भी कराया गया है। मगर बावजूद इसके महिला के शराबी पति द्वारा उसे बेरहमी से पीटा जाता रहा। शनिवार को उन्ही के गांव के रहने वाले किसी व्यक्ति ने उन्हें बहन की मृत्यु हो जाने का जानकारी दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तीसरी पुलिस को दी और सपरिवार अपनी बहन के ससुराल पहुंचे जहां उन्हें उनकी बहन मृत अवस्था में मिली। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तीसरी थाना में अपनी बहन की हत्या के मामले में आवेदन दिया जा रहा है।
वहीं तीसरी पुलिस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर के आगे की कार्यवाही में जुट गई है।