सरिया थाना क्षेत्र के बिहटा पटना जाने वाली मुख्य सड़क पर बीती रात पुलिस ने अभियान चला कर पिग आयरन लोड एक ट्रक को जप्त किया है। ट्रक में पत्थर ढुलाई से संबंधित कोई भी कागजात नहीं पाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 22 टन पिग आयरन लोड था। इसकी कीमत लगभग 13 लाख के आस पास है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को मिली गुप्त सुचना के बाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया धनंजय कुमार राम, थाना प्रभारी सरिया अरविन्द कुमार सिंह के साथ थाना प्रभारी व सशस्त्र बलों के द्वारा उक्त स्थल पर सत्यापन किया गया। इस क्रम में सूचना सही पाया गया। गिरिडीह से बिहटा बिहार 22 चक्का ट्रक में अवैध Pig-iron का ढुलाई कर रहा था। जिससे सरकार को काफी राजस्व की क्षति हो रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।