जीतपुर निवासी मनोज गोपालक की मौके पर ही गई जान, परिवार में मचा कोहराम
गिरिडीह। गिरिडीह–कोडरमा रेलखंड पर बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय मनोज गोपालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौ,त हो गई। मृतक की पहचान जीतपुर निवासी बैनी गोपालक के पुत्र मनोज गोपालक के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने श,व कब्जे में लेकर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद श,व परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना दुर्घटना थी या किसी अन्य कारण से हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों के अनुसार, मनोज गोपालक अपने पीछे चार बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौ,त से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।












