मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी पंकज राम को उसके ससुराल में सत्तू में घोलकर जहर पिलाने का मामला सामने आया। शुक्रवार को पंकज राम का इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू चल रहा था। बताया गया की पत्नी ने ही पंकज को सत्तू शरबत में ज़हर घोलकर दिया था। जानकारी के अनुसार पंकज राम की पत्नी का संबंध उनके जीजा से चल रहा है। महिला बराबर फोन पर जीजा जी से बात करते रहती है। कई बार मिलने भी जाती है। महिला के तीन बच्चे भी हैं। पति के साथ बराबर लड़ाई झगड़ा करते रहती है। महिला अपने मायके चली गई थी उसी से मिलने के लिए पंकज राम बीते कल ससुराल गया हुआ था इसी बीच पत्नी ने सत्तू शरबत में ज़हर घोलकर पीने को दिया। शरबत पीते ही अचानक तबियत बिगड़ गया। आनन फानन में टोटो से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है।