गावां के परसोनी के अवैध माइका खदान में दो महिलाओं की मौत हो गई व एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को सदर अस्पताल लाया गया। वहां घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया।
बताया गया कि बिरने निवासी फुलवा देवी व टुनी देवी की मौत हुई है।वही घायल महिला परसोनी निवासी गीता देवी है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक महिलाए अपने रिश्तेदार के यहां परसोनी गई थी और वहां की आसपास की महिलाओं के साथ शुक्रवार को अवैध माइका खदान में ढीबरा चुनने चली गई थी। जहां पर ढीबरा चुनने के दौरान खदान का चाल दोनों महिलाओं के ऊपर गिर गया और चाल के नीचे दबने से दोनों महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि गीता देवी का कमर टूट गया।बताया गया कि माइका माफियाओ ने दोनों महिलाओं की शव को जंगल में छुपा दिया था और देर रात शव को ठिकाने लगाते हुए उन्हें गावां पुलिस ने पकड़ा और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई ।बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
बता दें कि धरवे, नावाडीह और परसोनी के पहाड़ी में माइका माफियाओं के द्वारा अवैध माइका खदान का संचालन किया जाता है। जहां पर गरीब महिलाओं के द्वारा ढीबरा चुनवाया जाता है