ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को शहर में अभियान चलाकर दर्जनों टोटो को जब्त किया है।बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद महतो ने इस कारवाई को अंजाम दिया गया है। अभियान के तहत नाबालिग और बिना लाइसेंस के चलने वाले टोटो को जब्त किया गया है।असल में लापरवाह टोटो चालकों के कारण शहर में जाम की समस्या काफी बढ़ गई है। वहीं लापरवाही से ड्राइव करने के कारण दुर्घटना भी होती रही है। इस दौरान जगह-जगह पर पुलिस ने रोक रोक कर टोटो चालकों के लाइसेंस आदि की जांच की। वही गड़बड़ी पाए जाने पर टोटो को जप्त किया गया।












