झारखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विधायक , जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमे मौजूद विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी , प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश , केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित तमाम विधायक , सांसद मौजूद रहे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी इस मौके को खास बनाने में जुट गई है। बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रमों को आयोजित करने जा रही है। उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप बीजेपी मनाने जा रही है। इसी को लेकर पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तौर पर बनाएगी। बृक्षरोपण, रक्तदान, सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।












