गांवां थाना क्षेत्र के चिहुटिया के 50 वर्षीय चंद्रिका महथा को जमीन विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया।सोमवार इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया की यह ट्रैक्टर चलाने का काम करता है।यह अपने काम से निकला हुवा था तभी कुछ लोगो ने इसे घर आने को कहा और जब यह घर गया तो करीब 4 लोग इसके घर के बाहर खड़े थे।बताया गया कि गांव का दयानंद चौधरी, जितेंद्र चौधरी, दरवारी चौधरी और सुनैना देवी लोहे का रोड और कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए इसके दरवाजे पर खड़े थे। जब ये आया तो ये लोग इसे एक खेत को जोतने के लिए मना करने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हुई और उन लोगों ने चंद्रिका महथा पर हमला कर इसे घायल कर दिया।










