अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी रांची रेल डिवीजन के 5 स्टॉल सहित देशभर के स्टेशनाें पर बने स्टाॅल का एक साथ उद्घाटन करेंगे। इसमें हटिया, रांची, सिल्ली, मुरी और झालदा रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद के डिजाइन इंस्टीट्यूट के द्वारा तैयार माॅडल स्टाॅल लगाने की मंजूरी मिली है। रेलवे लाेकल प्राेडक्ट बनानेवाले एजेंसी काे एक से दाे महीने के लिए स्टाॅल देगी।
“झारखंड के उत्पादों काे बाजार दिलाने के लिए रेलवे मदद करेगा। इसलिए वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट याेजना लागू की जा रही है।” वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट याेजना यानी लाेकल फाॅर वाेकल के तहत झारखंड के उत्पादों काे रेलवे प्लेटफाॅर्म देगा। इसे पहले ट्राॅयल के तौर पर आजमाया जा चुका है। 15 दिनाें के लिए झारखंड की कंपनियों काे रांची रेलवे स्टेशन पर स्टाॅल खाेलने की इजाजत दी गई थी। इसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं।
देश में सबसे ज्यादा झारखंड में क्षेत्रीय उत्पाद रांची रेलवे स्टेशन पर बिके। इसे अब रेलवे इसे स्थायी ताैर खोलने की तैयारी में है। अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ डिजाइन से स्टाॅल का डिजाइन तैयार कराया गया है।










