झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के कोलकाता में गिरफ्तारी को लेकर एडवोकेट एसोसिएशन ने गंभीरता से लिया है. एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट की जेनरल बाडी ने निर्णय लिया है कि जब तक राजीव कुमार को सामने नहीं लाया जाता है, तब तक सभी कोर्ट का कार्य बहिष्कार रहेगा. इस दौरान झारखंड हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) फाइल किया गया है जिसे कोर्ट के समक्ष मेंसन किया जायेगा.










