सीबीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा बीते 15 जून को ली गई थी। जिसके परिणामों की घोषणा बोर्ड द्वारा कर दी गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार परिणाम शानदार आया है। 12वीं की परीक्षा में 92.71 फीसदी बच्चों ने ये परीक्षा पास कर ली है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने 94.54% जबकि लड़के 91.25% पास हुए हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा 10वीं की भी परीक्षा ली गई थी लेकिन उसका रिजल्ट आना अभी बाकी है। जिस कारण 10वीं के विद्यार्थियों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है और बहुत जल्द इसके भी परिणामों की घोषणा कर दी जाएंगी। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
CBSE Board 10th Result 2022: ऐसे कर सकेंगे चेक
Step 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
Step 2: अब बोर्ड रिजल्ट की माइक्रोसाइट पर पहुंचें।
Step 3: होमपेज पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दिखेगा, इसे ओपन करें।
Step 4: अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
Step 5: रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।