गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की और से आधिकारिक सूचना जारी कर 8 पुलिस अधिकारीयों का तबादला किया गया है जिसमे रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा का तबादला किया गया है और इनकी जगह किशोर कौशल को नया SSP बनाया गया है। इसके अलावा रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को पूर्वी सिंहभूम का नया SSP बनाया गया है। JAPTC, पदमा, हजारीबाग के एसपी किशोर कौशल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक रांची का एसएसपी बनाया गया है। वहीं, रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है। इसके अलावा झारखंड सशस्त्र पुलिस-8, लेस्लीगंज, पलामू के समादेष्टा (Commandant) निधि द्विवेदी का ट्रांसफर करते हुए उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग का एसपी बनाया गया है।