पचंबा थाना में बोड़ो के रहने वाले गुप्ता परिवार की ओर से बुधवार को आवेदन देकर रंगदारी की मांग को लेकर दुकान व मकान में लूटपाट कर मारपीट की शिकायत की गई है।बताया गया कि गुप्ता सीमेंट दुकान के संचालक रजत गुप्ता के पिता बंशी राम व भाई रिंटू कुमार गुप्ता के साथ मारपीट की गई है। मारपीट करने का आरोप ससांगबेड़ा निवासी गब्बर यादव व कैलाश यादव तथा सेनादोनी निवासी आलोक नंदन देव पर लगाया गया है।भुक्तभोगी पक्ष नें इनके खिलाफ पचंबा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।बताया गया कि मंगलवार देर शाम करीब इनकीं दुकान पर शराब के नशे में कई लोग आए और रंगदारी स्वरूप तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। रकम नहीं देने पर सभी दुकान के अंदर घुस गए मारपीट गाली-गलौज छीना झपटी की। बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। एक दूसरे पक्ष से बात करने पर उन्होंने कहा कि इनका पैसा दुकान में बकाया था। बार-बार तगादा करने पर भी पैसे नहीं दे रहे थे। उसी पैसे की मांग करने पर बेवजह ईन्हें फंसाया जा रहा है। कुल मिलाकर आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिसिया जांच से यह स्पष्ट हो पाएगा कि असल मामला क्या है।










