निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहबादी के मक़तपुर स्थित आवासीय कार्यालय में गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मनाई गई।यहां सबसे पहले उनकी तस्वीर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई एवं संविधान निर्माता के विषय में निवर्तमान विधायक के द्वारा संक्षिप्त रूप में डॉक्टर अंबेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया, मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, संजीत सिंह पप्पू अनूप सिन्हा, संजय सिंह सुरेश मंडल संत कुमार लल्लू सिंकु सिन्हा रंजन सिन्हा दीपक स्वर्णकार प्रकाश दास जाकिर हुसैन खान सुरेंद्र कुमार भाजपा नेत्री संगीता सेठ गुड़िया देवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे










