पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद श्री मरांडी नें नया परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत की।इस दौरान इन्होंने कहा कि झारखंड सरकार, सरकार चलाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं। राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ती जा रही है। वही देखा जा रहा है की अवैध जमीन कब्जा भू माफियाओं के द्वारा इस सरकार में ज्यादा नजर आ रहा है। सरकार इस पर लगाम लगाने में काफी हद तक पीछे है। वहीं स्थानीय नीति पर सवाल उठाते हुए इन्होंने कहा कि सरकार जो नियमावली बनाई है यह सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनानें के लिए है। यह सरकार राज्य को चलाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक केदार हाजरा, सांसद कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुभाष चंद्र सिन्हा, नुनु लाल मरांडी , चुन्नू कांत ,अजय रंजन सिंह ,महेश राम ,संदीप दंगायच ,हरविंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू ,दीपक शाह , उषा कुमारी, कुसुम सिन्हा सहित कई महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।