तिसरी खिजूरी मुख्य मार्ग पर चेकनाका से कुछ दूरी पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल महिला चकल मुंडा गांव की बताई जा रही है। जबकि दो लोग घोरंजी के रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन महतो नामक व्यक्ति तिसरी बाजार से सुरेंद्र वर्मा के साथ लूना बाइक से अपने घर घोरंजी जा रहे थे तभी तिसरी खिजूरी मुख्य सड़क पर पीछे से किसी गाड़ी ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया। जिससे उनकी बाइक के अनियंत्रित होने से चकलमुंडा अपने घर जा रही सुनीता किस्कू को धक्का लग गया। इस प्रकार अर्जुन मोदी, सुरेंद्र वर्मा और महिला तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचकर तिसरी पुलिस ने घायलों को समुचित इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। डॉक्टर इंद्रजीत ने घायल का प्राथमिक ईलाज करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए अर्जुन महतो और सुनीता किस्कू को गिरिडीह रेफर कर दिया।