रिपोर्ट – आनन्द बरनवाल
प्लेस – तीसरी, गिरिडीह
लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ इन दिनों कांग्रेस द्वारा झारखंड में जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को तिसरी में पैदल मार्च कर कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है। केंद्र की भाजपा सरकार के शासन में दिनों- दिन सभी जरूरत की चीज जैसे खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल, गैस का दाम लगातार बढ़ रहा है। कल तक महंगाई को लेकर चिल्लाने वाली भाजपा के नेता इस मुद्दे पर खामोश हैं। कांग्रेस के राज में पेट्रोल 70 से 72 रुपए में मिल रह था। गैस का सिलेंडर 287 रुपए में मिल रहा था और आज भाजपा सरकार बनने के बाद पेट्रोल – डीजल सौ रुपए और गैस सिलेंडर हजार रुपए हो गया है। कांग्रेस इस कार्यक्रम के द्वारा गांव गांव जाकर अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को बतला रही है। इस दौरान राजधनवार विधान सभा प्रभारी मरगूब आलम, लॉरेंस गंगाराम टुडु, प्रखण्ड अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी मो इम्तियाज, शमशेर आलम रामप्रसाद विश्वकेरमा , सुनील सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।