गिरिडीह: झारखंड पुलिस महकमे में एक बड़ी प्रशासनिक तरक्की की खबर सामने आई है। गिरिडीह नगर थाना के प्रभारी समेत राज्य भर के कुल 64 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
हालांकि, वरीयता सूची को लेकर कुछ विवाद सामने आए हैं। कई अधिकारियों की प्रोन्नति पर सवाल उठाए गए हैं, जिनसे जुड़ी याचिका झारखंड हाई कोर्ट में लंबित है। ऐसे में कोर्ट के अंतिम निर्णय से इस अधिसूचना पर असर पड़ सकता है।
फिलहाल सभी चयनित अधिकारियों को डीएसपी पद का लाभ दे दिया गया है, लेकिन आगे की स्थिति न्यायालय के आदेश पर निर्भर करेगी। इस निर्णय से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है, वहीं कुछ असंतुष्ट पक्ष कानूनी लड़ाई की तैयारी में हैं।



