8 सूत्री मांगों को लेकर किसान जनता पार्टी के बैनर तले पार्टी से जुड़े 300 किसानों ने शुक्रवार को बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया। इस दौरान पहले एक रैली भी निकाली गई।बताया गया कि पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह हड़ताल किया गया। सभी किसानों ने एक साथ पूर्व अंचल अधिकारी कृष्णा मरांडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक सारे किसान भूखे थे। प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया था। इस संबंध में किजपा की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भी सोपा गया। जिसमें मुख्य मांगों को लेकर बताया गया कि किसानों का जमीन अवैध तरीके से भूमाफिया के नाम पर जमाबंदी कर खून खराबा की स्थिति उत्पन्न करने वाले पूर्व अंचल अधिकारी एवं उनके सहयोगी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जाए, अवैध तरीके से किए गए जमाबंदी को रद्द किया जाए, आंदोलनकारी सभी किसानों को उनके जमीन से संबंधित पंजी 2 का अभिप्रमाणित प्रति उपलब्ध कराया जाए एवं अन्य मांगे शामिल है। बताया गया कि अंचल अधिकारी और कर्मचारी भूमाफिया के इशारे पर रुपैया के लालच में किसानों के जमीन से संबंधित रजिस्टर टू में भूमाफियाओं का नाम अवैध तरीके से दर्ज कर दे रहे हैं। एक ही जमीन का लगान रसीद अलग अलग दो लोगों के नाम पर निर्गत हो रहा है। अंचल अधिकारी और कर्मचारी के इन करतूतों से पहले भी बेंगाबाद अंचल क्षेत्र में कई लोगों का जान जा चुका है। अगस्त एवं सितंबर 2023 में बेंगाबाद अंचल के पूर्व अंचल अधिकारी कृष्णा मरांडी एवं उनके सहयोगी कर्मचारियों ने इस तरह के कई कारनामे किए हैं। भूख हड़ताल में जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह,नबी अंसारी छत्रधारी सिंह सुजीत दास डास मुर्मू आरती देवी नेवाणी दास बसंती देवी देवी आदि पार्टी के लोग मौजूद थे।












