छोटकी खरगडीहा के असगंधो जंगल में रविवार की देर रात को 30 वर्षीय युवक निर्मल दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। मृतक छोटकी खरगडीहा पंचायत के चुंगलों गांव का रहने वाला था। वह शादी शुदा था, लेकिन उसे कोई संतान नही था। गांव वालों ने कहा कि निर्मल दास मानिसक रूप से कमजोर चल रहा था। पिता पूर्व में ही चल बसे थे। पत्नी के साथ वह घर पर रह रहा था। रविवार की रात को वह घर से निकला था। काफी देर बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। लोगों ने उसकी काफी खोज बीन भी किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह में शौच के लिए निकले लोगों की फांसी के फंदा से झूलता हुआ युवक पर नजर पडी। हल्ला होने पर लोग वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने फांसी के फंदा से युवक को नीचे उतारा। इसके पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने चुंगलो गांव के निर्मल दास के रूप में शव का पहचान किया गया। बताया जाता है, कि युवक ने रस्सी के सहारे जंगल के पेड में फांसी के फंदा से झुल गया। परिजनों को किसी पर कोई शक संदेह नही होने पर थाना को इस घटना की सूचना नहीं दिया गया।