डूमरी के रंगा माटी स्तिथ क्षितिज नर्सिंग होम में बुधवार को एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया। जन्म लेने वाले तीनों बच्चे स्वस्थ हैं और तीनों का वजन भी सामान्यतः ठीक है। बताया गया कि इनमें से दो लड़की और एक लड़का है। जानकारी दी गई कि बोकारो के पेंक गांव निवासी तुलसी सिंह की पत्नी अनीता देवी को प्रसव पीड़ा के बाद क्षितिज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां कुशल चिकित्सकों की देखरेख में तीनों बच्चों की सफल डिलीवरी करवाई गई।