बिस्सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक गुरुवार को गांडेय प्रखंड मुख्यालय के बिस्सूत्री सभागार में गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौकें पर प्रखंड बिस्सूत्री क्रियान्वयन समिति के पदाधिकारियों समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान विधायक ने सभी विभागों के अधिकारियों से परस्पर वार्तालाप कर विभिन्न विभाग संबंधित कार्यों की समीक्षा कर विभिन्न मुद्दों को ले विचार विमर्श किया। वहीं सभी विभागों के अधिकारियों को अपने कार्यों के प्रति सक्रियता से निर्वहन करने की बात कही गयी। इस समीक्षा बैठक में प्रखंड बीडीओ विजय कुमार, सीओ सफ़ी आलम, बिस्सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, प्रखंड बिस्सूत्री उपाध्यक्ष अकबर अंसारी,प्रखंड प्रमुख मनीषा पांडेय,एमओ दिनेश मिस्त्री,भैरों पंडित,बीईईओ कौलेश्वर दास,स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अबु कासिफ हसन,बिस्सूत्री सदस्य प्रमोद रवानी,अनिल टुडू,बीपीओ प्रियंका मैरी,प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव,फॉरेस्ट विभाग से विष्णु किस्कू,सहायक अभियंता मोहम्मद वसीम,कनीय अभियंता मेहताब आलम,प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के दर्जनों अधिकारी मौजूद रहें।