हिंदू धर्म में दिवाली के उत्सव की शुरुआत धनतेरस के पर्व से होती है यूँ तो धनतेरस पर सोना, चांदी, गोमती चक्र, पीतल के बर्तन, धनिया, झाड़ू आदि खरीदना शुभ माना गया है। लेकिन धनतेरस के दिन नमक खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष में मान्यता है कि नमक समुद्र से निकलता है और माता लक्ष्मी का अवतरण भी समुद्र से हुआ है। वहीं धनतेरस का पर्व धन्वन्तरि जी के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है जो समुद्र से ही बाहर आए थे। इसलिए धनतेरस के दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन अन्य चीजों के साथ नमक खरीदना बहुत शुभ होता है और इससे आपके जीवन में समृद्धि आ सकती है। इसके साथ ही आपको इस दिन किसी को भी दान में नमक न देने की सलाह दी जाती है और आपको नमक किसी को उधार भी नहीं देना चाहिए।