चैती छठ महापर्व के चौथे दिन शुक्रवार सुबह 7 बजे तक शहर के अरगाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया गया।

इसके साथ ही इस चार दिवसीय महा अनुष्ठान की समाप्ति हो गई। इस मौके पर भक्ति भाव का माहौल देखने को मिला। लोग अहले सुबह अपने घरों से डाला ओर दउरा लेकर निकले।

चैती छठ महापर्व को लेकर हर और उल्लास देखने को मिला। अरगाघाट समेत शास्त्री नगर छठ घाट ,दीनदयाल छठ घाट, मेट्रोस गली छठ, बनखनजों छठ घाट आदि घाटों पर लोगों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया।

इस मौके पर चारों ओर छठ गीत की धुन सुनाई दे रही थी। वही नदी घाटों पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही थी। कुल मिलाकर इस चार दिवसीय महा अनुष्ठान में आस्था का सैलाब छठ घाटों पर उमड़ पड़ा था।
