विकसित भारत युवा सांसद 2025 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह की छात्रा श्वेता कुमारी का स्वागत शनिवार को महादेव तालाब रोड स्थित आवास पर पहुंचकर आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव ने किया। इस मौके पर गुड्डू यादव ने श्वेता सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरव की बात है कि गिरिडीह जिला के साथ-साथ झारखंड का नाम हमारे मोहल्ले की बेटी ने किया है जो गर्व का विषय है। बताया गया कि गिरिडीह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक की श्वेता स्वयं सेविका है। इस उपलब्धि पर गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल एनएसएस प्रभारी समेत राजनीतिक दलों केलोगों ने हर्ष जताया है। बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर की विकसित भारत युवा संसद के लिए श्वेता कुमारी का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया या प्रतियोगिता 27 और 28 मार्च को रांची विधानसभा में आयोजित हुआ था। अब श्वेता कुमारी भारत की संसद भवन दिल्ली में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि इस उपलब्धि के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्वेता को सम्मानित किया है।