चार महीने पहले यूपी में ‘का बा’ गाकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वालीं नेहा सिंह राठौर यूपी की बहू बन गई हैं। नेहा सिंह राठौर की शादी महरुआ थाना इलाके के हीड़ी पकड़िया निवासी सूर्यकांत सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह से 21 जून को लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में हुई। इसमें मीडिया और नेताओं को दूर रखा गया था। नेहा दरअसल यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था और अपना एक भोजपूरी गाने की वीडियो रिलीज किया था।