देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपाई मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज के आगे खंडोली मोड़ से करीब 50 से 60 वाहन से देवघर के लिए रवाना हुए। मालूम हो कि 16 करोड़ से अधिक योजनाओं की सौगात झारखंड वासियों को संथाल परगना देवघर से देश के प्रधानमंत्री दे रहे हैं। इसको लेकर कई दिनों से देवघर से सटे जिले गिरिडीह के भाजपाइयों और कार्यकर्ताओं की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही थी। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से जाने वाले कार्यकर्ताओं ने वाहन पर बड़े-बड़े बैनर और भारतीय जनता पार्टी के झंडा बांधकर करीब 10,000 से अधिक नेता, कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत और संबोधन को सुनने के लिए देवघर के लिए रवाना हुए। पुर्व विधायक निर्भय शाहबादी ने कहा की मोदी जी के हाथों झारखंड को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री हवाई अड्डा और एम्स का उद्घाटन कर बड़ी उपलब्धि देने का काम करेंगे। इससे झारखंड के साथ साथ बिहार के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि पीरटांड़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ता मोदी जी को सुनने के लिए देवघर चल रहे हैं। मोदी जी के प्रति विश्वास और इतनी बड़ी सौगात देने के लिए गिरिडीह जिला भाजपा की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद। मौके पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी,प्रकाश सेठ,सुरेश साव,सुनील पासवान,दिनेश यादव, चूनू कांत,विनय सिंह,दिलीप वर्मा,अनिल वर्मा, विभाकर पांडेय,सुबोध प्रकाश, विवेश जालान,महिला नेत्री संगीता सेठ,रागिनी लहरी,संदीप डगेच, संजय सिंह, सिंकु सिन्हा, नवीन सिन्हा,रंजन सिन्हा संजीत सिंह पप्पू, संत कुमार लल्लू गोपाल विश्वकर्मा,दीपक स्वर्णकार, उत्तम लाला गोविंद तुरी,ओमप्रकाश विजय सिंह,वीरेंद्र वर्मा,समेत भारी संख्या में विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।