रिपोर्ट – आनन्द बरनवाल
प्लेस – तीसरी, गिरिडीह
तिसरी प्रखंड में हो रहे नाबालिग जोड़े की शादी को चाइल्ड लाइन की टीम ने गुरुवार की रात को पुलिस के सहयोग से रुकवा दी। बताया जाता है कि तिसरी थाना अंतर्गत बेलवाना पंचायत के करनपुरा गांव में दो नाबालिक की शादी हो रही थी। तभी किसी ने चाइल्ड लाइन को खबर कर दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने तिसरी पुलिस और लोकाई पुलिस की मदद से कर्णपुरा गांव जाकर शादी को रूकवाया। इसके बाद दोनो को तिसरी थाना लाया गया। दोनो अभी चाइल्ड लाइन टीम के पास हैं। दोनो को cws गिरिडीह ले जाया जायेगा। लड़का लडकी को तभी छोड़ा जायेगा जब दोनो के माता पिता बॉन्ड करेंगे। नही तो CWS Giridih भेजा जायेगा।
इस दौरान जयराम , गूंजा अमर
तिसरी पुलिस और लोकाई पुलिस की भूमिका सक्रिय रही।