अपना पूरा जीवन भारत के गरीब लोगों को समर्पित करने वाली मदर टेरेसा का जन्म मेसेडोनिया देश के एक अल्बेनीयाई परिवार में हुआ था। उनका जन्म 26 अगस्त 1910 को मेसिडोनिया के स्कोप्जे शहर में हुआ था। मदर टेरेसा साल 1929 में भारत आई थीं, यहां आने के बाद वो बेसहारा और गरीब लोगों की सेवा करने लगीं। उन्होंने कोढ़ जैसे रोग से पीड़ित लोगों की भी सेवा की. उनके इसी सेवा भाव और मानवता के लिए किए गए कार्यों की बदलौत उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली. उन्होंने साल 1948 में भारत की नागरिकता ली और साल 1950 में कोलकाता का रुख किया, जहां उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी मिशन की स्थापना की. मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई यह संस्था लगभग 123 देशों में मौजूद है.










