गांडेय प्रखंड अंतर्गत चम्पापुर पंचायत के कैराडीह गांव निवासी 30 वर्षीय चूरन तुरी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे दिनों से बीमार चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने क्रम में उनका निधन हो गया। बताया गया कि वह बेहद ही गरीब व्यक्ति था और वह किसी तरह से अपने परिवार का जीवन आपन करता था। बताया गया कि वह अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गया। लम्बे दिनों से बीमार रहने के कारण उनके घर की आर्थिक स्थिति दैनीय हो गई थी।
इसकी सूचना स्थानीय आजसू कार्यकर्ता शंकर राय ने आजसू केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा को दी। बताया गया उस वक्त श्री बैठा सरिया में थे, सूचना मिलते ही मृतक के गांव कैराडीह के लिए निकल पड़े। एवं मृतक के घर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी एवं क्रियाक्रम हेतु आर्थिक सहयोग कर सरकारी लाभ दिलाने वा हर संभव मदद का दिया भरोसा।