मेवाड़ के महान राजपूत नरेश महाराणा प्रताप अपने पराक्रम और शौर्य के लिए पुरी दुनिया में मिसाल के तौर पर जाने जाने जाते है| इनका जन्म 9 मई 1540 ई को राजस्थान के कुंभलगढ दुर्ग मे हुआ था| इनके पिता महाराजा उदयसिंह थे| ये 1572 में मेवाड़ का शासक बनाया गये| ये एक ऐसा राजपुत सम्राट था जिसने जंगलों में रहना पसंद किया लेकिन कभी विदेशी मुगलों की दासता स्वीकार नहीं की|
मेवाड़ को सुरक्षित रखने के लिए उन्होने कई युद्ध लड़े और जीते| प्रताप के काल में दिल्ली में मुगल सम्राट अकबर का शासन था| जो भारत के सभी राजा -महाराजाओ को अपने अधीन कर मुगल साम्राज्यो की स्थापना कर इस्लामिक परचम को पुरे हिन्दुस्तान में फहराना चाहता था| उन्होने मुगल बादशाह अकबर के खिलाफ हल्दीघाटी का युद्ध 1576 में लडे| उनके सबसे प्रिया घोडे़ का नाम चेतक था| जो बडी़ बडी़ नदियों और पहाडो़ को छलांग लगा देता था| 30 वर्षों के लगातार प्रयास के बावजुद अकबर महाराणा प्रताप को बंदी ना बना सका|
उदयपुर के सिटी पैलेस में महाराणा प्रताप से जुडी़ कई चीजों को सभागर में रखा गया है |