सोमवार को नया परिसदन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू जामताड़ा से होते हुए गिरिडीह पहुंचे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया,प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बताया कि सरकार के द्वारा किसानों को धान खरीद बिक्री में भ्रष्टाचार किया जा रहा है, किसानों को झूठे वादे कर सरकार धोखा देने का काम कर रही है,वही धान क्रय में भी बड़ी समस्या किसानों को उत्पन्न हो रही है,राज्य सरकार के द्वारा किसानों को आश्वासन मिलने के बाद भी 2 लाख तक का ऋण अभी तक माफ नहीं किया गया है,इन्हीं सबके विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा,मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बर्मा ,जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ,सुरेंद्र नाथ ,सदानंद वर्मा, अनुप सिन्हा, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।