झारखंड में आज हेमंत सरकार की मंत्री कैबिनेट का विस्तार होने वाली है। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 विधायक, कांग्रेस के 4 विधायक और राजद के 1 विधायक मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। संभावित है कि गिरिडीह के लिए खुशखबरी आ सकती है, जहां गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को भी मंत्री पद मिलने की पूरी संभावना है।
इस मंत्री कैबिनेट में झामुमो से मंत्री पद के लिए हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री, योगेंद्र प्रसाद (गोमिया), चमरा लिंडा (बिशनपुर), रामदास सोरेन (घाटशीला), दीपक बिरुवा (चाईबासा), हाफिजूल मेंटर हसन (मधुपुर), सुदिव्य कुमार सोनू (गिरिडीह) कांग्रेस से इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडे सिंह, राधा कृष्ण किशोर और राजद से संजय प्रसाद यादव शपथ ग्रहण करेंगे।