देवरी थाना क्षेत्र के घरारी निवासी मंगरू मुर्मू की मौत इलाज के दौरान धनबाद में हो गई। मंगलवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।असल में इसे जंगली सूअर ने काट लिया था और धनबाद में इसका इलाज चल रहा था। बताया गया कि मंगरु मुर्मू सोमवार दोपहर में लकड़ी लाने जंगल गया हुआ था। इसी दौरान जंगली सूअर ने उसे इस पर हमला कर घायल कर दिया।हालांकि परिजन इसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।जहां से ईसे धनबाद रेफर कर दिया।वहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया