महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के प्रति, विशेष रुप से उनके कल्याण, अधिकारियों, शिक्षा और स्मपूर्ण सुधार के लिए बहुत अधिक उत्साहित और गर्मजोशी से भरे हुए थे, वह बहुत ही प्रेरणादायक और प्रेरित प्रकृति के थे। जवाहर लाल नेहरू जी हमेशा बच्चों को कठिन परिश्रम और बहादुरी के कार्य करने के लिए प्रेरित करते थे। इस लिए उन्होंने बच्चों के लिए कठिन परिश्रम किया ताकि उन्हें बचपन से कुछ अधिकार प्राप्त हो सके। बच्चों के प्रति उनके स्वार्थरहित प्रेम के कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। 1946 में उनकी मृत्यु के बाद से, पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।