गिरिडीह ज़िले के महेशलुंडी पंचायत अंतर्गत बालोडिंगा में मुहर्रम की 10वीं तारीख को परंपरागत अखाड़ा कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया।
अखाड़े में आसपास के क्षेत्रों की कई कमेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें फरीद नगर कोगड़ी, तिनकोनिया, बालोडिंगा, कोलीमारन, माथाडीह सहित कई गांवों की कमेटियां शामिल थीं, जिन्होंने अपने-अपने अखाड़ों का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव, उपमुखिया रमेश गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र पंडित, लखन ठाकुर, शंकर मंडल और जगदीश दास उपस्थित थे। सभी ने आयोजन की सराहना की और इसे साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया।
आयोजन को सफल बनाने में बालोडिंगा के सदर मोहम्मद नईम, सेक्रेट्री मोहम्मद बदरुद्दीन, ज़ैद्दीन, मोहम्मद निसार, शाबान अंसारी, मुशाहिद, आज़ाद, गुड्डू, शब्बू, नियाज़ और सोनू, बिट्टू, फिरोज, नौशाद, रिजवान, सागर सहित कई लोगों का अहम योगदान रहा।
मुहर्रम के इस आयोजन ने न केवल परंपराओं को जीवित रखा, बल्कि विभिन्न समुदायों के बीच एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया।












