गिरिडीह: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौ,त हो गई। मृतक की पहचान बागोडीह निवासी 35 वर्षीय रामजी पासवान के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। श,व की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजी पासवान अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए दैनिक मजदूरी का काम करते थे। वह प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन से कोडरमा जाकर मजदूरी करते थे और शाम को वापस घर लौट आते थे। मंगलवार को भी वह रोज की तरह काम के सिलसिले में कोडरमा जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के समीप किसी कारणवश वह चलती इंटरसिटी ट्रेन से नीचे गिर गए। ट्रेन से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौ,त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
जेएलकेएम नेता धर्मपाल महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने श,व की पहचान बागोडीह निवासी रामजी पासवान के रूप में की। उन्होंने कहा कि रामजी बेहद मेहनती व्यक्ति थे और रोजी-रोटी की तलाश में प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन से कोडरमा जाया करते थे। मंगलवार को भी वह काम पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार रामजी पासवान परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्यों में से थे। उनकी असामयिक मौ,त से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद बागोडीह गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं ।












