पचंबा थाना पुलिस की पिटाई में घायल एक युवक के परिजनों ने शुक्रवार को 9 बजे सदर अस्पताल में जोरदार हंगामा किया। बताया गया कि करहरबरी निवासी प्रेम कुमार पासवान को चोरी की बाइक रखने के इल्ज़ाम में गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालाकि परिजनों का कहना है कि बाइक इन्होंने किसी से 3 साल पहले खरीदी थी। परिजनों का यह भी कहना है की गिरफ्तारी के वक्त घर के महिला सदस्यों के साथ भी पुलिस ने मारपीट की है, जिसका वीडियो भी इनके पास है। आरोप है कि पचंबा पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद प्रेम के साथ थाने में जमकर मारपीट की जिससे यह घायल हो गया।
जिसके बाद इसे इलाज के लिए गुरुवार रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद इसे धनबाद रेफर कर दिया गया है। बताया गया की प्रेम कुमार पासवान को पूछ-ताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था। जिसके बाद यह खुद ही थाना जा रहा था। अगर यह दोषी होता तो थाना जाने के बजाय भाग सकता था। लेकिन यह खुद ही जा रहा था, तभी पुलिस ने इसे उठा लिया। इधर पचंबा थाना पुलिस ने मारपीट के मामले से इनकार करते हुए कहा कि ठंड की वजह से इसकी तबीयत बिगड़ी और इसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।