गिरिडीह: पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर पथलनावाडीह के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौ,त हो गई। मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक निवासी प्रभात स्वर्णकार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभात स्वर्णकार स्कूटी से हरिचक स्थित अपने घर से राजधनवार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टेंपो को पलटते देख प्रभात ने खुद को बचाने के लिए स्कूटी में अचानक ब्रेक लगाया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण स्कूटी फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े।
सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में प्रभात के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौ,त की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
आठ माह पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि प्रभात स्वर्णकार की शादी महज आठ माह पहले ही हुई थी। उनकी असमय मौ,त से पत्नी, माता-पिता और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं।
परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, परिजनों ने श,व का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श,व परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











