गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। तालाब से कमल का फूल निकालने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो 13 वर्षीय बच्चों की मौ,त हो गई। मृतकों की पहचान रानीखावा निवासी शंकर रजक के पुत्र हार्दिक रजक और विष्णु रजक के पुत्र प्रेम रजक के रूप में हुई है। एक साथ दो मासूमों की मौ,त की खबर से गांव में मातम पसर गया है।
कमल का फूल निकालने तालाब में उतरे थे दोनों बच्चे
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हार्दिक और प्रेम अपने एक अन्य साथी के साथ सड़क किनारे स्थित तालाब के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तालाब में खिले कमल का फूल निकालने के लिए पानी में उतरे थे।
इसी दौरान तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसा देखकर उनके साथ मौजूद तीसरा बच्चा घबरा गया और तुरंत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिना देर किए तालाब में उतरकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया।
हालांकि, तब तक दोनों की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे की सूचना पचंबा थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों की मौ,त तालाब में डूबने के कारण हुई है। पुलिस ने श,वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर
दो मासूम बच्चों की एक साथ मौ,त की खबर मिलते ही रानीखावा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने गांव के आसपास मौजूद गहरे तालाबों और अन्य जलस्रोतों को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को ऐसे खतरनाक जलस्रोतों के पास जाने से रोकने के लिए जागरूकता और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है।
पचंबा थाना पुलिस ने शुरू की जांच
पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौ,त हुई है।
एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग
महज 13 वर्ष की उम्र में हार्दिक और प्रेम की दर्दनाक मौ,त ने परिवार और गांव को झकझोर कर रख दिया है। जिस सुबह दोनों बच्चे कमल का फूल निकालने के लिए घर से निकले थे, किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह साबित होगी।












