गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के तुकतुको गांव से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक मामला सामने आया है। महज डेढ़ महीने के भीतर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौ,त हो जाने से पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं और हर कोई इस दुखद हादसे की चर्चा कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, तुकतुको गांव निवासी चंद्रदीप महतो का निधन 10 मई को हो गया था। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि 25 मई को उनकी पत्नी दिनेश्वरी देवी ने अपने पुत्र प्रिंस और पुत्री प्रियंका के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान 27 मई को बेटी प्रियंका की मौ,त हो गई। इसके दो दिन बाद 29 मई को बेटे प्रिंस ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद दिनेश्वरी देवी ही परिवार की आखिरी सदस्य बची थीं और उनका इलाज जारी था। लेकिन जिंदगी और मौ,त के बीच लंबी जंग लड़ने के बाद रविवार रात उन्होंने भी अंतिम सांस ली।
सोमवार को दिनेश्वरी देवी का श,व लेकर उनके मायके पक्ष के लोग बगोदर थाना पहुंचे। पुलिस ने ससुराल पक्ष को सूचना दी, लेकिन श,व लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मायके पक्ष के लोग श,व को लेकर गांव पहुंचे।
एक ही परिवार के चार सदस्यों की लगातार हुई मौ,त से तुकतुको गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीण इस घटना से बेहद दुखी हैं। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












