पचम्बा थाना क्षेत्र के मानिकलालो में मंगलवार की दोपहर 2 बजे एक व्यक्ति का श:व मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पचम्बा थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी राजीव सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू हो गयी।

मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के उमेश दास, पिता चीतो दास के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गिरिडीह में मजदूरी करता था और इसी क्रम में पचम्बा आया हुआ था। घटना कैसे घटी, मौत कैसे हुआ इसकी जांच पचंबा थाना पुलिस कर रही है।