सिहोडीह के एक घर में फाँसी के फंदे से लटका हुआ एक छात्रा का शव सोमवार शाम बरामद किया गया। छात्रा सिहोडीह स्थित एक भाड़े के घर में रहकर नेटवर्क मार्केटिंग का प्रशिक्षण ले रही थी। छात्रा रूबी कुमारी हाजरीबाग जिले के कुसमा की रहने वाली बताई जा रही है। बताया गया कि मृतका पिछले 2 महीनो से तीन सहेलियों के साथ यहाँ रह रही थी।

बताया गया कि इसकी दो सहेली पढ़ाई के लिए कोचिंग क्लास गई हुई थी। वहीं रूबी रूम में अकेले रुक गई थी। जिसके बाद शाम को जब कोचिंग क्लास से इसकी दोनों सहेली वापस आई तो अंदर से दरवाजा बंद देखी। तभी उसने मकान मालिक को सूचना दी। उसके बाद मकान मालिक आस पास के लोगो की मदद से दरवाजा को तोड़ा। तब देखा की छात्रा रूबी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है।
जिसके बाद इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।












