Giridih News: गावां के पछियारीडीह में मंगलवार को जमीन विवाद को ले दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर गावां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज हेतु गावां सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर हबीबुल्लाह खान ने प्राथमिक उपचार किया व गंभीर रूप से घायल लोगों को सीटी स्कैन के लिए रेफर कर दिया। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि प्रथम पक्ष से प्रमोद यादव की तीस वर्षीय पत्नी संजू देवी, सुनील यादव की तीस वर्षीय पत्नी ललिता देवी, द्वारिका प्रसाद यादव की 45 वर्षीय पत्नी फुलवा देवी गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरे पक्ष के केदार यादव की पत्नी कुंती देवी और कविता देवी घायल हुई है। प्रथम पक्ष के संजू देवी ने बताया कि बिना मापी के ही दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर ईंट पत्थर गिरा रहा था। मना किया गया तो कुल्हाड़ी, फरसा और लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के केदार यादव ने बताया कि जमीन पर ईंट पत्थर गिराया हुआ था तो प्रथम पक्ष के लोग विवाद करते हुए टांगी, फरसा से मारपीट कर घायल कर दिया। फिलहाल मामले को ले गावां पुलिस जांच पड़ताल कर रही है