हमारे जिंदगी में पिता की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। पिता पेड़ की वो छाँव है जिसमे बच्चे आराम से पलते है। बाहर से सख्त और कठोर दिल के दिखने वाले पिता हमारे दोस्त और कोच दोनों होते हैं। उनकी सलाह से हमेशा आगे बढ़ने की सीख मिलती है। पिता एक ऐसा शब्द जिसके बिना किसी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। एक ऐसा पवित्र रिश्ता जिसकी तुलना किसी और रिश्ते से नहीं हो सकती। बच्चा का पहला शब्द माँ हो सकता है लेकिन ऊँगली वो पिता का ही थमता है और उसकी बाँहों में रहकर बहुत सुकून पाता है।
फादर्श डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। ऑफिशियल तरीके से सबसे पहला फदर्स डे 19 जून को 1909 को मनाया गया। इस खास दिन की प्रेरणा साल 1909 में मदर्स डे से मिली थी। वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता की स्मृति में इस दिन की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।