रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड के राजकुरा व चिह्यूटिया गांव में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दर्जन से अधिक ग्रामीण डायरिया से ग्रसित चल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जागेश्वर प्रसाद यादव पिता वज़ीर महतो उम्र 52 वर्ष, निवास कुमार पिता सुधीर प्रसाद यादव उम्र 5 वर्ष, कलवा देवी पति रमेश प्रसाद यादव उम्र 37 वर्ष व प्रिंस कुमार पिता पिंटू यादव उम्र 7 वर्ष सभी चिह्यूटिया निवासी डायरिया से ग्रसित हैं। जिनका उपचार गावां सीएचसी में भर्ती कर किया जा रहा है। वहीं निवास कुमार पिता सुधीर प्रसाद यादव की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉ सालिक जमाल ने सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। वहीं रविवार की सुबह जानकी देवी पति स्व प्रेम राय उम्र 50 वर्ष, दिनेश राय पिता बद्री राय उम्र 15 वर्ष, लखिया देवी पति मदन राय उम्र 30 वर्ष, मंजू देवी पति कैलाश राय उम्र 24 वर्ष व पिंटू राय पिता अर्जुन राय उम्र 17 वर्ष सभी रजकुरा निवासी का भी गावां सीएचसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। प्रखंड में लगातार डायरिया मरीजों की बढ़ती संख्या पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. चन्द्र मोहन कुमार ने कहा कि डायरिया फैलने का कारण कुआं का दूषित पानी का सेवन हो सकता है। कहा की स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।