कॉमनवेल्थ गेम 2022 में भारत का खाता खुल गया है और वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने पहला पदक दिलाया। उन्होंने पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। संकेत महादेव सरगर ने कुल 248 किलो भार उठाया भारत के स्टार वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 248 किलो भार उठाया और भारत के लिए पहला मेडल जीता।