सेंट्रल जेल में एक कैदी की तबीयत बिगड़ने पर इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बुधवार को 2 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि रंजीत पाल नामक कैदी की तबीयत जेल में अचानक खराब हो गई जिसके बाद इसे सदर अस्पताल लाया गया।
बताया कि कुछ दिन पहले ही इसे प्रतिबंधित मांगुर मछली का कारोबार करने के आरोप में इसे डुमरी से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।जहां उसकी तबीयत खराब होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया की तबीयत ठीक होने के बाद इसे सदर अस्पताल से वापस जेल ले जाया जाएगा। यहां सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में इसका इलाज हो रहा है।