रामनिवास यादव बने गिरिडीह के नए उपायुक्त
झारखंड के 20 आईएएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर, गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा बने देवघर डीसी, रामनिवास यादव को मिली गिरिडीह के जिम्मेवारी।।

गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा का स्थानांतरण हो गया।इन्हें देवघर का डीसी बनाया गया है। सोमवार को 5 बजे इसकी अधिसूचना जारी की गई।
गिरिडीह के नए उपायुक्त बने राम निवास यादव। झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस क्रम में गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, रांची में उच्च शिक्षा निदेशक पद पर कार्यरत राम निवास यादव को गिरिडीह का नया उपायुक्त बनाया गया है।

नमन प्रियेश लकड़ा ने गिरिडीह में लगभग तीन वर्षों तक उपायुक्त पद की जिम्मेदारी संभाली। उनके कार्यकाल को सराहा गया और अब वे देवघर में नई जिम्मेदारियां निभाएंगे। राम निवास यादव के गिरिडीह आगमन से जिले को नई प्रशासनिक दिशा मिलने की उम्मीद है। झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी का तत्काल प्रभाव से इसे लागू कर दिया है।