गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी के द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विनीता कुमारी के द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए गिरिडीह महिला कॉलेज बरगंडा के सामने एवं बंगला स्कूल मकतपुर के पास आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच सूखा अनाज, मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि का वितरण किया गया और लोगों को कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक भी किया गया। श्रीमती विनीता कुमारी ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर वो लगातार सेवाकार्य में लगी हुई हैं और आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया श्रीमती वानथी श्रीनिवासन के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मौके पर गिरिडीह भाजपा के संदीप डंगायच, दिनेश यादव, चुन्नुकान्त सिन्हा, अमरदीप सिंह बग्गा, विनय सिंह, समीरदीप, रंजीत सिंह, राजेन्द्र कुमार तर्वे, सुमित सिन्हा, ज्योतिष शर्मा, डब्लू यादव इत्यादि उपस्थित थे।